मेडिकल में स्नातक (MBBS) एवं पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) की 10,023 सीटें बढ़ाई जाएंगी, जिससे छात्रों को पढ़ाई और कैरियर के लिए ज्यादा मौके मिलेंगे
केंद्र सरकार के कैबिनेट ने यह फैसला लिया है। इसमें एमबीबीएस की 5023 सीटें और पीजी स्नातकोत्तर की 5000 सीटें शामिल हैं। इन सीटों को बढ़ाने के लिए कुल 15,034.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
सीटें बढ़ाने का मुख्य उद्देश्यडॉक्टरों और विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ाना ताकि पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधरे।मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में छात्रों को और अधिक अवसर देना।देशभर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाकर भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना
देश में मौजूदा स्थिति और बदलावइस फैसले के बाद देश में एमबीबीएस और पीजी दोनों की सीटों की कुल संख्या 1,23,700 पर पहुंच जाएगी।इससे पहले देश में स्नातक की 1,05,543 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 1,10,566 हो जाएंगी। स्नातकोत्तर की सीटें भी 70,674 से बढ़कर 75,674 हो जाएं