आदरणीय बहन कु. मायावती जी, बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की चार बार रही मुख्यमंत्री एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार रही सदस्य है।
आदरणीय बहन जी का मुझे बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त करने पर पूरे दिल से आभार एवं धन्यवाद अदा करता हूँ।
साथ ही मैं पूरी निष्ठा और मेहनत से परम पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी के आंदोलन को आदरणीय बहन जी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश के अनुसार आगे बढ़ाने के लिए पूरे जी-जान से काम करूँगा।
पार्टी के मेरे सभी साथियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
जयभीम, जयभारत
