📰 प्रेस विज्ञप्ति
फिशरमैन आर्मी सामाजिक संगठन
📅 दिनांक: [29/08/2025]
📍 उत्तर प्रदेश
विषय: SC-ST छात्रावासों में अन्य वर्गों को प्रवेश देने के प्रयास पर फिशरमैन आर्मी की आपत्ति
फिशरमैन आर्मी उत्तर प्रदेश सरकार के संज्ञान में लाना चाहती है कि हाल के दिनों में SC-ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बने छात्रावासों में अन्य वर्ग (जनरल) के विद्यार्थियों को प्रवेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
यह कदम न केवल संविधान की भावना के विपरीत है, बल्कि सामाजिक न्याय और आरक्षण व्यवस्था के साथ भी अन्याय है। SC-ST छात्रावासों का उद्देश्य वंचित समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अवसर और सुविधा प्रदान करना है।
👉 हमारी माँग है कि –
- इस फैसले पर तत्काल रोक लगाई जाए।
- SC-ST छात्रावासों की खाली सीटें केवल SC-ST विद्यार्थियों से ही भरी जाएं।
- जिला स्तर पर निगरानी व्यवस्था बनाई जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार का भेदभावपूर्ण निर्णय न हो सके।
🙏 फिशरमैन आर्मी माननीय समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण जी से अनुरोध करती है कि इस मामले को प्राथमिकता से संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करें।
✊ शिक्षा का अधिकार, सामाजिक न्याय का सम्मान – यही हमारा संकल्प है।
भवदीय:-
राजकपूर निषाद
प्रदेश अध्यक्ष फिशरमैन आर्मी उ.प्र.