दुनिया के विकास में भारत का 20 प्रतिशत योगदान
साल के अंत तक हमारी चिप, अंतरिक्ष स्टेशन भी जल्द
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2047 के विकसित भारत का आधार आत्मनिर्भरता
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बदलते समय का भी भारत अब नेतृत्व लेकर चल रहा है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, मैन्यूफैक्चरिंग और अंतरिक्ष के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, इस साल के अंत तक भारत की अपनी चिप आ जाएगी और आने वाले सालों में अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। आने वाले वर्षों में भारत का वैश्विक विकास में योगदान 20 प्रतिशत होगा।
मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार अगली पीढ़ी को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। आज भारत उस स्थिति में है कि वह दुनिया के भविष्य विकास का नेतृत्व दे सकता है। उन्होंने कहा कि देश की इकॉनमी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए भारत का लक्ष्य आत्मनिर्भरता है।
भारत 300 अंतरिक्ष स्टार्टअप्स का घर
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष और वैज्ञानिक कंपनियों के लिए समय दिया गया है। आने वाले वर्षों में, डिफेंस रिसर्च लॉन्ज ने बताया कि भारत अब 300 से ज्यादा अंतरिक्ष स्टार्टअप्स का घर है, जबकि 2014 में मुश्किल से कुछ ही थे।
- 11 वर्षों में 60 से ज्यादा अंतरिक्ष मिशन पूरे हुए। कई मिशन विफल रहे, लेकिन इस साल हमने अंतरिक्ष मिशन की क्षमता भी बढ़ाई।
- भारत गगनयान मिशन से अपने यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। हमें स्पेस कैप्सूल रिकवरी मॉड्यूल तैयार करने में भी सफलता मिली है।
- एसएएसटीआरओ में करीब 20 साल बाद भारत की रिटर्न टू अफॉर्बिट की है।
- पिछले 11 साल में 60 मिशनों का उत्पादन।
- पीएम ने कहा, 1979 से 2014 के बीच, भारत ने केवल 42 मिशन पूरे किए, जबकि पिछले 11 वर्षों में 60 मिशन बनाए।
- दुनिया में लॉन्च होने वाले कुल 800 सैटेलाइट्स में से 400 अकेले भारत ने भेजे हैं।
- 24 लाख से ज्यादा मोबाइल्स बनाने के बाद, भारत अब ड्रोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ऑटोमोबाइल्स तक का उत्पादन बढ़ा रहा है।
हम बहती तेज धारा को मोड़ने वाले लोग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है, जब भी दुनिया में परिवर्तन की धारा बहती है, भारत ने उसका नेतृत्व किया है। आज भी भारत वही कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। यह देश दुनिया को उम्मीद दे रहा है। भारत आज युवाओं, मैन्यूफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स और शोध में बड़ी शक्ति बन रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत बनाने में मदद करेगा।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा:
- आने वाले 60 साल बाद आपका कानून में सुधार लाएगा। इसे सरल भाषा में लोगों के लिए सुलभ बनाया जाएगा।
- दिवाली तक नया जीएसटी सिस्टम सरल हो जाएगा और देशवासियों को लाभ मिलेगा।
- मेक इन इंडिया चिप आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेगी।
- भारत इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में 100 प्रतिशत लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।