रजकोट निवासी हमलावर राजेश खिमजी को मौके पर ही पकड़ा
राजकोट निवासी आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सखरिया (41) को बाद में सिविल लाइंस थाने लाया गया। हमलावर राजेश के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त विकास वर्मा और पुलिस आयुक्त रजा बख्तियार सीएम अस्पताल पहुंचे और मुख्यमंत्री को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार हुआ।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बीते 24 घंटे से सीएम के सरकारी आवास की रेकी कर रहा था। उसने मंगलवार को रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित निजी आवास की भी रेकी की थी। थाने के बाहर भीड़ बढ़ते देख आरोपी को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया, जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है।