पिछड़ों को सिर्फ लूटा गया : राजभर
सुभासपा प्रमुख और पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पीढ़ी का नारा देने वाले नेताओं ने पिछड़ी और अनुसूचित जातियों को सिर्फ लूटा है। इनमें निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद, कुशवाह, भर, राजभर, पटेल, कुर्मी और जाट जातियां शामिल हैं। 70 वर्षों से कांग्रेस, 19 वर्षों तक सपा और बसपा ने हमारी जातियों को दूध में मक्खी की तरह फेंक दिया। उन्होंने कहा कि मल्लाह वर्ग ने उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। कहा, अगर समाज को उसका अधिकार नहीं मिलेगा तो विधानसभा का भी घेराव किया जाएगा।
पिछड़ों की लड़ाई में रालोद साथ : चेतन
रालोद के सांसद चेतन चौहान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह ने सदैव पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है। अब उसी लड़ाई को संजय निषाद आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए रालोद उनके साथ है।