उपराष्ट्रपति चुनाव
विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुधर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुधर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। विपक्षी दलों की साझा बैठक में किसी गैर-राजनीतिक चेहरे पर बनी सहमति के आधार पर न्यायविद् रेड्डी के नाम पर मुहर लगाई गई।
इसके साथ ही, यह चुनाव दक्षिण बनाम दक्षिण बन गया। राजग प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के रहने वाले हैं, वहीं रेड्डी तेलंगाना से ताल्लुक रखते हैं। विपक्ष ने राजग के तमिलनाडु कार्ड का जवाब देने की कोशिश भी की है।
संख्याबल को देखते हुए राजग की जीत लगभग तय है। विपक्ष भी इसे मान रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, साझा प्रत्याशी वैचारिक लड़ाई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खड़गे ने कहा, सुधर्शन रेड्डी प्रतिष्ठित न्यायविदों में शुमार हैं।
(खड़गे के साथ सुधर्शन रेड्डी)