आज से होगा गणित ओलंपियाड, विजेता किए जाएंगे पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नवोदय विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से गैर सरकारी संगठन नवोदयन मित्र की ओर से गणित ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है।
यह पूर्वांचल और बिहार के 20 बाहर नवोदय विद्यालयों में 18 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। संस्था के महासचिव पुनीत शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क होगी।
इसमें विद्यालय और क्लस्टर स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। तीन लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि होगी।
परीक्षा कक्षा 8, 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए होगी।