Oplus_0
कठुआ में बादल फटे, 7 की मौत
मृतकों में 5 बच्चे, नौ घायल
कठुआ में राहत कार्य में जुटे सैनिक एक मासूम को बचाकर ले जाते हुए।
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ जिले में दो जगह बादल फटने से बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई। इसमें पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। नौ लोग घायल हुए हैं। कई इलाकों में सड़क संपर्क कट गया है। कई घरों और एक वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम, पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान में जुटी है।
कठुआ के राजबाग के जौड़ जुथाना और जंगलोट के बाड़ा गांव में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बादल फटा। रविवार तड़के तीन से चार बजे के बीच जुथाना के जौड़ इलाके में कई घर बाढ़ के साथ आए मलबे में दब गए। बचाव दलों को यहां पांच शव मिले हैं। घायल पांच लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर से पठानकोट के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। जौड़ से करीब पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर बाड़ा इलाके में भी बाढ़ से तबाही मच गई।