Oplus_0
फतेहपुर की घटना के विरोध में विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी
सपा सदस्यों ने सरकार पर दोषियों को बचाने का लगाया आरोप
लखनऊ। विधानसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने फतेहपुर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मकान पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को आरोपियों पर दर्ज एफआईआर समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसका ब्योरा सुनने के बाद भी सपा सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
विपक्षी दल के नेता एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन के व्यवस्था नियम 301 के तहत मामला उठाने की अनुमति मांगी।
उन्होंने कहा कि फतेहपुर की घटना का प्रस्ताव अंतिम समय पर रखा गया है, ताकि सरकार चाहे तो चर्चा न हो।
वे फतेहपुर का मामला उठाना चाहते हैं, जिससे इसमें बदलाव लाया जाए।
विपक्ष के आरोप बेबुनियाद, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सुरेश खन्ना
लखनऊ। फतेहपुर की घटना को लेकर विपक्ष के चालबाजों के बीच यूपी विधानसभा में मंगलवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार और उसका कोई भी विभाग दोषियों को बचाने की प्रवृत्ति से संचालित नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो भी सरकार विरोधी गतिविधियों में लिप्त है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं, हमारी सरकार किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं।