Oplus_0
तिवारीपुर में जलप्रवाह : नाले में गिरने से बच्ची की मौत
निर्माणाधीन नाले पर जगह-जगह सुरक्षा के इंतज़ाम न होने से हुआ हादसा।
गोरखपुर — तिवारीपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गली नंबर 10 में मंगलवार को खेलते समय एक बच्ची निर्माणाधीन नाले में गिर गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
तिवारीपुर गली नंबर 10 निवासी फैज़ अहमद की दस वर्षीय बेटी समीहा घर के पास खेल रही थी। नाले में गिरने से समीहा की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के किनारे सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह नाले खुले हुए हैं। नगर निगम की लापरवाही के कारण पहले भी कई बार हादसे होते-होते बचे हैं। मोहल्लेवासियों ने घटना के लिए नगर निगम को ज़िम्मेदार ठहराया है और जल्द सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।