खजनी/उनवल। समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। संग्रामपुर उनवल में आयोजित समीक्षा बैठक में बूथ अध्यक्षों, सेक्टर और जोनल प्रभारियों ने संगठन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में ‘एक बूथ, नौ यूथ’ की थीम के साथ प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर नजर रखने और जनता के बीच लगातार जनसंपर्क बढ़ाने की अपील की।
उनवल में सपा की समीक्षा बैठक, बूथ मजबूत करने का लिया संकल्प
खजनी। नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल स्थित टेकवार चौराहे पर श्री सिद्धि विनायक मैरेज लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर एवं जोनल प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष मनीष कमांडो ने किया। इस दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी की ओर से ‘एक बूथ, नौ यूथ’ की थीम पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं से संपर्क मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
बैठक को संबोधित करते हुए सहजनवां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर का संगठन बेहद महत्वपूर्ण होता है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी को मजबूती मिलती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग और मौजूदा सरकार की साजिश के तहत लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर विशेष नजर रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर सक्रियता से काम करने की अपील की।
रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लगातार जनता के बीच जाएं और स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझकर उनके साथ संवाद स्थापित करें। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संगठन की मजबूती की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने भाजपा सरकार पर न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेशों का भी पालन नहीं कर रही है, जिसके कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के बीच रखने और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़’
जिला अध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से तय होती है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का सम्मान तभी सुनिश्चित होगा, जब प्रदेश में सरकार बदलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ मुरारीलाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव, दूधनाथ मौर्य, राजेंद्र यादव, मनोज साहनी, तईयब अहमद, रामनाथ यादव, दुर्गेश गौतम, गणेश प्रजापति, इंद्रेश यादव, घनश्याम राव, सोनू जायसवाल, जिला महिला सभा अध्यक्ष आनरकली मौर्य, पूजा निषाद, अनूप ईश्वर, अरविंद मौर्य, वकील प्रजापति, रिंकू पांडेय, जार मुला खान, चंदन निषाद, ताज मोहम्मद, मजनू, अर्जुन यादव, गीता साहनी, सृष्टि सिंह, निशा शर्मा, चंदा यादव, प्रेम यादव, अनील रावत, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, तैयफ अहमद, तरंग यादव, विकास यादव, रामप्रवेश, नवमीं नाथ यादव, अशोक, टिंकू पाण्डेय, प्रदीप यादव, राम प्रताप यादव, मो. अली, जितन साहनी, विनोद, सुरेंद्र, विवेक यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।