यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव, भीषण गर्मी के बाद आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच अब मौसम राहत देने वाला है। उत्तर प्रदेश में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 27 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब दिखने लगा है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक आने की संभावना है।

15 दिनों की तपिश के बाद राहत, बारिश और तेज हवाओं का असर

बीते करीब 15 दिनों से प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में था। सोमवार को भी कई जिलों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बुंदेलखंड के बांदा में 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा रहा।

लेकिन अब मौसम करवट ले चुका है। मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं, हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, जिससे लोगों को लू से राहत मिलेगी।

इन जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की

रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनमें सहारनपुर, शामली,

मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा सहित कई जिले शामिल हैं।

वहीं पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में भी बादल छाने, बूंदाबांदी और

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी लखनऊ में बदला मौसम, बूंदाबांदी के संकेत

लखनऊ में भी मौसम का रुख बदल गया है। पछुआ हवा की जगह

अब पुरवा हवा चलने लगी है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ी है।

सोमवार को दिन में तेज धूप जरूर रही, लेकिन लू का असर कम देखने को मिला।

शाम तक हल्की बूंदाबांदी के संकेत भी मिले, जिससे लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है।

वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम का यू-टर्न देगा राहत

यूपी में मौसम का यह बदलाव लोगों के लिए राहत लेकर आया है। भीषण गर्मी के बाद

अब ठंडी हवाएं और बारिश लोगों को सुकून देंगी, लेकिन खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतना भी जरूरी है