उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के गन्ना किसानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। गन्ना किसानों के लिए राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में 30 रुपये प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है।
अब अगैती (प्रारंभिक) प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के लिए 390 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है
बढ़ोतरी का असर
इस फैसले से राज्य के लगभग 46 लाख गन्ना किसानों को करीब 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
योगी सरकार ने 2017 से अभी तक चार बार गन्ना मूल्य में वृद्धि की है, और पिछले साढ़े आठ वर्षों में कुल 2,90,225 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान गन्ना किसानों को किया गया है, जो पिछली सरकारों के मुकाबले लगभग 1,42,879 करोड़ रुपये ज्यादा है
प्रदेश में स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल के जरिए सभी पर्चियां ऑनलाइन जारी की जा रही हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है और भुगतान सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों को मिल रहा है।
चीनी मिल और गन्ना उद्योगइस दौरान राज्य में 4 नई चीनी मिलें स्थापित की गई हैं और 6 बंद मिलों को दोबारा शुरू किया गया है, जिससे चीनी उद्योग में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश आया है
