आज सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 का राशिफल आपके लिए नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। ज्यादातर राशियों के लिए दिन शुभ है, खासकर मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को धन, सम्मान और सफलता के योग प्रबल हैं
मेष (Aries)
आज भाग्य आपका साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी और स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा। प्रेम संबन्ध मजबूत होंगे और परिवार में खुशहाली रहेगी
वृषभ (Taurus)
आपको अपने विचारों में स्पष्टता रखना होगी। कार्यक्षेत्र में नया अवसर मिल सकता है, लेकिन जल्दी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं
कर्क (Cancer)
दिन भावनात्मक रह सकता है। परिवार में बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें और मन को संयमित रखें
सिंह (Leo)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई पुराना कार्य पूरा हो सकता है। परिवार में शुभ कार्य की चर्चा होगी। व्यापार में धन लाभ के योग
कन्या (Virgo)
जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन परिणाम अनुकूल रहेंगे। परिवार में मतभेद दूर करने का प्रयास करें। सेहत के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं
तुला (Libra)
भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। प्रेम जीवन में मिठास आएगी
वृश्चिक (Scorpio)
आत्मनियंत्रण और धैर्य रखें। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के मामले में आलस्य न करें
धनु (Sagittarius)
अवसरों से भरा दिन रहेगा। नई योजनाएँ सफल होंगी। परिवार और करियर दोनों में प्रगति होगी
मकर (Capricorn)
कामकाज और रोजगार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सम्मान मिलेगा, निवेश के लिए शुभ समय है। परिवार में सुख-समृद्धि आयेगी
मीन (Pisces)
आत्मचिंतन और संतुलन का दिन रहेगा। मेहनत की पहचान मिलेगी, परिवार में प्रेम बना रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी