Oplus_131072
अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा ध्वज फहराएंगे. यह समारोह भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह ही भव्य होगा और राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का प्रतीक भी होगा.

अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब एक और पवित्र अवसर आने वाला है—
ध्वजारोहण। आगामी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर 22 फीट लंबे और 11 फीट चौड़े भगवा धर्मध्वज को फहराएंगे। यह क्षण न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक होगा बल्कि यह उस युगांतकारी यात्रा का समापन और नए अध्याय की शुरुआत भी दर्शाएगा जो सदियों की प्रतीक्षा और आस्था से जुड़ी रही है।