ओला (Ola) के संस्थापक भाविश अग्रवाल के खिलाफ हाल ही में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरविंद, जो कि ओला में काम करते थे, उन्होंने कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न व वित्तीय शोषण के आरोप लगाए हैं और अपनी जान ले ली। इस घटना के बाद पुलिस ने भाविश अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
