समाचार लेख (हिंदी में पूरा ट्रांसक्रिप्ट):
कुशीनगर की युवती का धर्मांतरण और यौन शोषण में छांगुर समेत 13 पर केस
लखनऊ में पीड़िता के सामने आने पर कार्रवाई, आरोपियों में एक दीवान भी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुशीनगर। कुशीनगर की एक युवती का शारीरिक शोषण करने और जबरन धर्मांतरण के आरोप में पड़रौना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कसया निवासी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और तमकुहिराज थाने में तैनात दीवान इरशाद समेत 13 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के माध्यम से लखनऊ में पीड़िता को मुख्यमंत्री सामने पेश किया गया, तब यह मामला सामने आया। इसके बाद पड़रौना पुलिस वहां पहुंची और उससे पूछताछ के बाद केस दर्ज कर लिया। पुलिस पीड़िता को देर रात कुशीनगर ले आई।
बताया जा रहा है कि पीड़िता 2017 में ही इस मामले के चंगुल में फंस गई थी। छांगुर के गिरोह कपड़े का लालच और फर्जी नोट मामले में जेल जा चुके तमकुहिराज निवासी रुबी खान ने उसे नौकरी और बेहतर जिंदगी का सपना दिखाकर अपने झांसे में लिया और फिर उसे बलरामपुर ले गया था।
इनपर दर्ज हुआ केस
एसपी संतोष कुमार मिश्रा के आदेश पर तमकुहिराज SO रोकनेश प्रताप सिंह लखनऊ पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर, नीट रोहत उर्फ नुसरतिन, रुबी खान उर्फ बुलबुल खान, हाशिम खान, जमालुद्दीन, रियाज स्टेट, रेड हिल्स कॉलोनी मालिक आलमगीर अंसारी, शाहिल अंसारी, रिशो मिश्रा, तनवीर (तमकुहिराज थाने पर तैनात दीवान इरशाद), इरफान खान, अरशद खान व समशुद्दीन बुखारी, हुमायूं खान पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है
