महज 3.5 लाख हिंदू आबादी वाले देश ट्रिनिडाड और टोबैगो (Trinidad and Tobago) में एक भव्य राम मंदिर बनाने की योजना बनी है।
यह कैरेबियाई देश, जहां कुल आबादी 1.4 मिलियन है और 65% लोग क्रिश्चियन हैं, हिंदू संस्कृति और धर्म का एक अध्यात्मिक केंद्र बनने का प्रयास कर रहा है। इस देश की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में राम मंदिर का निर्माण होगा, जिसकी योजना हिंदू श्रद्धालुओं के लिए एक “मिनी अयोध्या” यानी रामायण नगरी बनाने की है।
सरकार और धार्मिक संगठनों ने इस निर्माण परियोजना का समर्थन किया है और यहां तक कि अयोध्या से रामलाल प्रतिमा की एक प्रतिकृति यहां रखी जा चुकी है। इस मंदिर के बनने से ट्रिनिडाड और टोबैगो पश्चिमी गोलार्ध में हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन जाएगा। इस पहल का लक्ष्य हिंदू श्रद्धालुओं को उनका धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित और प्रोत्साहित करना है,

खासकर उन लोगों के लिए जो भारत के अयोध्या तक नहीं जा पाते।यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक ऐसा देश है जहां हिंदुओं की संख्या छोटी होने के बावजूद अपने धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास को बड़े पैमाने पर स्थापित करने की योजना है
