भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को अवैध कब्जा किए हुए क्षेत्रों खासकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हो रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों को तुरंत रोकने का कड़ा आह्वान किया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान वहां की जनता के खिलाफ सैन्य दमन उत्पीड़न शोषण और प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट कर रहा है, जिसमें जनता भी खुलकर विद्रोह कर रही है। भारत ने जोर देकर कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और वहां के लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हैं । जो पाकिस्तान के लिए एक अजीब बात है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश परवथनेनी ने पाकिस्तान को चेताया है कि वह अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को तुरंत बंद करे। जहां जनता पाकिस्तानी सेना की क्रूरता और दोहन के खिलाफ सड़क पर विद्रोह कर रही है। यह मामला हाल के दिनों में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच और भी गंभीर रूप से उठा है। साथ ही। पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों जैसे ईसाइयों। हिंदुओं अहमदिया मुसलमानों के भी उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं।
