राहुल गांधी का सवाल कहां गईं 12 हजार स्पेशल ट्रेने बिहार जाने वालों को टिकट नही ट्रेनें ठसाठस भरीं
त्योहारों का मौसम शुरू होते ही उत्तर भारत से विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। दीपावली और छठ पर्व के लिए लाखों लोग दिल्ली मुंबई पंजाब और गुजरात जैसे बड़े शहरों से अपने गांव लौटने की कोशिश कर रहे है ।
लेकिन रेलवे टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें राहुल गांधी ने कहा कि बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें पहले से ही पूरी तरह भर चुकी हैं।
लोगों को वेटिंग टिकट भी मुश्किल से मिल रहा है और दलालों के माध्यम से टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि सरकार के दावे तो बहुत बड़े हैं लेकिन हकीकत में आम आदमी को घर लौटने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।