गोरखपुर की खास रिपोर्टगोरखपुर जिले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नौसड़ शाखा पर एक बुजुर्ग उपभोक्ता के साथ गंभीर जालसाजी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग राम दरस निषाद ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर प्राप्त राशि में से 10 लाख रुपये बैंक में जमा किए थे।
लेकिन, बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से उनके खाते से 7 लाख रुपये बिना अनुमति के निकाल लिए गए।जब राम दरस निषाद को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक से संपर्क किया। लेकिन, पिछले दो महीने से शाखा प्रबंधक और अन्य बैंक अधिकारी उन्हें टालते रहे और संतोषजनक जवाब नहीं दिया।लाचार और परेशान पीड़ित ने अब पुलिस और प्रशासन का सहारा लिया है।
उनका कहना है कि बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह जालसाजी हुई है, लेकिन शिकायत करने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा।इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बैंक जैसी संस्थाओं पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता, तो आम जनता अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित कहां रख